दोस्तों आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Full Form of TET(टीईटी), TET (टीईटी)फुल फॉर्म इन हिंदी,TET
(टीईटी)का फॉर्म क्या होता है? इसके साथ ही आपको बताएंगे कि TET(टीईटी) क्या होता है? TET (टीईटी) के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, साथ ही TET(टीईटी) की चयन प्रक्रिया क्या होती है।
TET (टीईटी) क्या है:-
यह एक प्रकार की प्रवेश परीक्षा होती है, जो विभिन्न राज्यो के सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती हेतु आयोजित की जाती है। भारत में स्तिथ सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य करने के लिए आपको यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है, इसको पास करने के बाद ही आप किसी भी सरकारी स्कूल में अध्यापक बन सकते हैं। यह परीक्षा हर वर्ष आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के विकास के साथ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियों को भरना होता है। इसका आयोजन राज्य स्तरीय एवं केंद्र स्तरीय दोनों रूपों में किया जाता है। यदि आप TET (टीईटी) परीक्षा को पास कर लेते हैं तो आपको सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने का अवसर मिलेगा।
Full Form Of TET (टीईटी), टीईटी का फुल फॉर्म:-
TET (टीईटी) का full form “TEACHER ELIGIBILITY TEST” होता है। हिंदी में TET (टीईटी) का फुल फॉर्म शिक्षक पात्रता परीक्षा होता है।
TET (टीईटी) के लिए योग्यता:- TET (टीईटी) परीक्षा की योग्यता को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें एक भाग उनके लिये है जो कक्षा 1 से 5 तक अध्यापन करना चाहते हैं तथा दूसरा भाग उनके लिये है जो कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन कार्य करना चाहते हैं।
कक्षा (1-5) तक के शिक्षकों के लिए TET (टीईटी) हेतु योग्यता:-
1. आप भारत,नेपाल, तिब्बत या भूटान इन सभी मे से किसी एक के नागरिक हों।
2. आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। OBC वर्ग के लिये 3 वर्ष, SC/ST वर्ग के लिए 5 वर्ष एवं विकलांग वर्ग के लिये 10 वर्ष तक कि छूट का प्रावधान होता है।
3. किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12th पास होनी चाहिए जिसमें 45% Marks जरूर होने चाहिए।
4. 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन हो जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास हो सकता है।
5. प्राथमिक एजुकेशन में 2 साल का Diploma होना चाहिए या
प्रारंभिक शिक्षा में 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री या B.Ed के last year में शामिल हो या Clear होना चाहिए।
कक्षा (6-8) तक के शिक्षकों के लिए TET (टीईटी) हेतु योग्यता:-
1. आप भारत,नेपाल, तिब्बत या भूटान इन सभी मे से किसी एक के नागरिक हों।
2. आपकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। OBC वर्ग के लिये 3 वर्ष, SC/ST वर्ग के लिए 5 वर्ष एवं विकलांग वर्ग के लिये 10 वर्ष तक कि छूट का प्रावधान होता है।
3. किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से Intermediate (12th) पास हो जो 50% अंको में होनी चाहिए।
4. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास हो जो 50% अंको में होनी चाहिए। या तो आपके पास प्राथमिक शिक्षा में 4 साल की डिग्री / B.Ed हो या फिर प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा होना जरुरी है।
TET(टीईटी) चयन प्रक्रिया:-
1. सबसे पहले आपको ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर के , उपयुक्त शुल्क सहित आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कर दें।
2. इसके बाद आपका परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होगा , उसको ऑनलाइन माध्यम से डाऊनलोड कर लें।
3. तत्पश्चात आपको परीक्षा देनी होगी, TET(टीईटी) की परीक्षा में 2 पेपर होते हैं-
TET(टीईटी) सिलेबस पेपर 1
बाल विकास और शिक्षण विधियां
भाषा
भाषा-2
गणित
पर्यावरणीय अध्ययन
TET(टीईटी) सिलेबस पेपर 2
बाल विकास और अध्यापन
भाषा – 1
भाषा – 2
विज्ञान एवं गणित या
सामाजिक विज्ञान
(प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (MCQ) होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर से आपको +1 अंक प्राप्त होंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा| परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है|)