आईपीएल (ipl) 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए ईशान किशन,जानिये किस खिलाड़ी को मिला कितना पैसा और कौन रहा अनसोल्ड?
आईपीएल (ipl) 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। जिसपर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें हैं। इस बार के आईपीएल (ipl) ऑक्शन का पहला दिन बेहद चौंकाने वाला रहा,जहाँ मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा।
वहीं 2 करोड के बेस प्राइज के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस सीजन के अब तक हुई नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं।
उन्हें नीता अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा जो कि आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी साबित हुए हैं। ईशान से पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
अभी भी नीलामी हो रही है,अब तक हुई नीलामी में बिके खिलाड़ियों के नाम,उनकी राशि व उनकी फ्रेंचाइजी के नाम कुछ इस प्रकार है;-
ईशान किशन 15.25 cr MI
हसरंगा 10.75 cr RCB
निकोलस पूरन 10.75 cr Punjab
वाशिंगटन सुंदर 8.75 cr SRH
कुणाल पंड्या 8.25 cr LSG
अंबाती रायडू 6.75 cr CSK
जॉनी बेयरस्टो 6.75 cr punjab
मिचेल मार्श 6.50 cr DC
दिनेश कार्तिक 5.50 cr RCB
हर्षल पटेल 10.75 cr RCB
सिमरन हेटमायर 8.50 cr RR
जेसन होल्डर 8.75 cr LSG
नीतीश राणा 8 cr KKR
देवदत्त पाडिकाल 7.75 cr RR
दीपक हुड्डा 5.75 cr LSG
मनीष पांडे 4.60 cr LSG
ड्वेन ब्रावो 4.40 cr CSK
जेसन रॉय 2 cr GT
रॉबिन उथप्पा 2 cr CSK
श्रेयस अय्यर 12.25 cr KKR
कगिसो रबादा 9.25 cr Punjab
शिखर धवन 8.25 cr Punjab
ट्रेंट बोल्ट 8 cr RR
पैट कमिंस 7.25 cr KKR
फैफ डू प्लेसिस 7 cr RCB
क्विंटन डि कॉक 6.75 cr LSG
मोहम्मद शमी 6.25 cr GT
डेविड वार्नर 6.25 cr DD
आर अश्विन 5 cr RR
इसके अतिरिक्त सुरेश रैना, शाकिब अल हसन, सैम बिलिंग्स, मैथु वेड, मोहम्मद नबी, रिद्धिमान साहा, स्टीवन स्मिथ, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव,डेविड मिलर आदि को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा।