केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में परिवर्तन : अब जिस भी विद्यार्थी को UG या PG करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना है, उन सभी विद्यार्थियों को अब CUCET ( central university common entrance test) देना होगा ।
पहले जो खबर थी उसमे ये था की अभी सिर्फ Delhi University (DU) ने इस प्रक्रिया के साथ परीक्षा लेने का निर्णय लिया था पर अब अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी इसी प्रक्रिया के साथ ही दाखिले होंगे।
इस टेस्ट के जरिए DU, BHU, JNU and Vishwa bharati Vishwavidyalaya जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने अभी दाखिले की प्रक्रिया बदल दी है ।
NTA द्वारा CUCET का आयोजन करवाया जायेगा।
NTA अंग्रेजी,हिंदी, गजराती, कन्नड़ , मराठी, उड़िया, तमिल, उर्दू जैसी अन्य क्षेत्रिय भाषाओ में भी परीक्षा का आयोजन करवाएगा । CUCET का आयोजन जून , जुलाई मे होगा।
शैक्षणिक सत्र 2022 -23 में निम्नलिखित विश्वविद्यालयों में होंगे प्रवेश :
1) दिल्ली विश्वविद्यालय
2) जवाहर लाल नेहरु विश्व विद्याल
3) असम विश्व विद्यालया
4) सिलचार आंध्र प्रदेश विश्व विद्यालय
5) हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालया
6) गुजरात केंद्रीय विश्व विद्यालय
7) जम्मू केन्द्रीय विश्व विद्यालय
8) झारखंड केंद्रीय विश्व विद्यालय
9) कर्नाटक केन्द्रीय विश्व विद्यालय
10) केरल केंद्रीय विश्व विद्यालय
11) पंजाब केंद्रीय विश्व विद्यालया
12) राजस्थान केंद्रीय विश्व विद्यालया
13) दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्व विद्यालय
14) तमिलनाडु केंद्रीय विश्व विद्यालय
अभी ऐसी भी खबर है की विश्व विद्यालय अनुदान आयोग की विशेषज्ञ समिति दाखिले से संबन्धित सभी जानकारी को अंतिम रूप दे रही है । इसके साथ मंत्रालय भी सभी 42 केन्द्रीय विश्व विद्यालयो के साथ संपर्क कर रहा है